दुपहिया वाहन को खोजकर वाहन स्वामी के सुपुर्द किया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 24.03.2026 को अनुभव पुत्र हरिश्चंद्र सती निवासी मारवाड़ी गांव, ज्योर्तिमठ जनपद चमोली द्वारा कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उन्होंने अपने मित्र राहुल चंद कापड़ी पुत्र हरिश्चंद्र कापड़ी निवासी सदगड़, जनपद पिथौरागढ़ की स्कूटी संख्या UK05D 5484 काम की तलाश हेतु ली थी। उक्त स्कूटी को उन्होंने रात्रि के समय सम्राट होटल के पास खड़ा किया था, जिसकी चाबी कहीं गिर गई थी। प्रातः जब वे मौके पर पहुंचे तो स्कूटी वहां मौजूद नहीं थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी की तलाश हेतु मुखबिर तैनात किए गए तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया गया।
तत्पश्चात उक्त स्कूटी को होटल सॉलिटेयर प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ा हुआ बरामद किया गया। बरामद स्कूटी को चौकी लाकर वाहन स्वामी राहुल चंद कापड़ी के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही से वाहन स्वामी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस टीम:
अपर उप निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान
कांस्टेबल अरविंद गुसाईं
कांस्टेबल रामकुमार

