संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन, 10 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
हरिद्वार –देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड (भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड) द्वारा आज संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक हरिद्वार नगर निगम सभागार में संपन्न हुई, बैठक में 10 सूत्रीय मांग पत्र जो प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित तथा निदेशक शहरी विकास को भी पृष्ठांकित हैं।

पत्र में मुख्य रूप से वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्र संविदा/दैनिक वेतन/मोहल्ला स्वच्छता समिति/आउटसोर्स के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की मांग है।

बैठक की अध्यक्षता अरविंद चंचल संघ के संस्थापक द्वारा की गई। इस मौके पर गढ़वाल के पदाधिकारी प्रदेश महासचिव गगन कांगड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्ण गौडियाल, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष सनी कुमार, कुमाऊं से संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा बन्नू, जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि, कोटद्वार से कणव नगरी, पौड़ी गढ़वाल से प्रदेश उप सचिव यस गौडीयाल, महेंद्र घाघर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नगर महामंत्री कोटद्वार रविंद्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत, कोटद्वार से सचिव वीरेंद्र,शाबाश कलियर से शाखा अध्यक्ष सोनू बिरला व महामंत्री दीपक कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।


