वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी का वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व विद्यार्थियों द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज रयाल द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत परिचय करवाते हुए बैच एवं पटका पहनाकर सभी का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।

मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि के रूप में मसूरी नगर पालिका की अध्यक्षता मीरा सकलानी द्वारा कि गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉक्टर दीपिका जो कि महाविद्यालय उत्तरकाशी में असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के पद पर कार्यरत है उनकी उपस्थिति से विद्यार्थियों को नई स्फूर्ति प्रदान हुई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नर्सरी से 11वीं में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय के प्राचार्य तथा मुख्य अतिथियों का संबोधन हुआ जिससे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ दीपिका के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को 15,000₹ की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई।

प्रबंध समिति के प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने सभी आगुंतको का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, मनमोहन कर्णवाल,अभिनव कर्णवाल,माधुरी शर्मा,जैजवंति कर्णवाल सहित समस्त आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें।

