सेंट क्लेयर्स स्कूल में “पद ग्रहण” समारोह आयोजित हुआ।

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीसेंट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल,मसूरी में पद ग्रहण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन किया गया।

आयोजित “अलंकरण समारोह”में मुख्य अतिथि के रूप में आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शिरकत की गई।

बतौर मुख्य अतिथि समारोह में पहुंचे आर्यन देव उनियाल ने बताया कि आज सेंट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यह समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया, जो अत्यंत सराहनीय है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर प्रेमा,सिस्टर इरविन तथा विद्यालय के शिक्षकगणों में श्रीमती गोडियाल,श्रीमती अनीता,श्री मोहन नेगी,श्री रवि सहित अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। आर्यनदेव उनियाल के सहयोगी साथी राहुल असवाल के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *