भाजपा मसूरी मंडल द्वारा शक्तिकेंद्र संयोजकों की बैठक आयोजित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल शक्ति केंद्र संयोजकों कि बैठक का आयोजन किया गया।

रजत अग्रवाल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा बताया गया किभाजपा में शक्ति केंद्र संयोजक बूथ और मंडल के बीच की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कड़ी है, जो आमतौर पर 3-5 बूथों के समूह (शक्ति केंद्र) का प्रबंधन करते हैं। ये स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने, और चुनाव के दौरान बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं।

शक्ति केंद्र संयोजक की प्रमुख जिम्मेदारियां:
बूथ प्रबंधन-अपने अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर बूथ समितियों का गठन और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करना हैं।
मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय बैठकें आयोजित करना और केंद्र/राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार करना।
मतदाता संपर्क-कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर संपर्क अभियान चलाना और मतदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना।
बैठकें आयोजित करनाशक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाओं और बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना और उनके फीडबैक को उच्च नेतृत्व तक पहुँचाना।

शक्ति केंद्र संयोजक को भाजपा की जमीनी संरचना का अहम स्तंभ माना जाता है, जो बूथ-स्तर की रिपोर्टिंग और चुनाव की तैयारियों में सीधे शामिल होते हैं।

इस मौके पर बीर सिंह चौहान,ज्योति कोटिया,किरण,सचिन पंवार,गुड मोहन राणा,वंदना ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *