भाजपा मसूरी मंडल के 67बूथो पर देखा और सुना गया “मन कि बात” कार्यक्रम
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी -भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा 133 वां संस्करण “मन की बात”कार्यक्रम का प्रसारण देखने और सुनने का आयोजन किया गया।
मसूरी मंडल के 69 बूथों में से 67 बूथों पर ये कार्यक्रम किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया।
22 भाषाओं में प्रसारित होता है मन की बात कार्यक्रम।
मुख्य बिंदु पर चर्चा 133वें संस्करण के मुख्य बिंदु (26 अप्रैल 2026):
पवन ऊर्जा में उपलब्धि: पीएम ने बताया कि भारत पवन ऊर्जा (Wind Energy) में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है और भारत इस क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति बन रहा है।
डिजिटल जनगणना 2027: इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना होगी, जो सरल, पारदर्शी और सहभागी होगी।
भारतीय ‘चीज’ की वैश्विक पहचान: ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय चीज के ब्रांड्स को मिले पुरस्कारों का जिक्र किया और विविधता की सराहना की।
वैज्ञानिक और परमाणु कार्यक्रम: भारत की प्रगति के लिए वैज्ञानिक योगदान और परमाणु कार्यक्रमों की सराहना की, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
वन्यजीव संरक्षण और युवा प्रतिभा: पर्यावरण के प्रति जागरूकता, बांस क्षेत्र के विकास और मैथमेटिकल ओलंपियाड में बेटियों की सफलता का उल्लेख किया।
एकजुटता का संदेश: पश्चिमी एशिया संघर्ष और वैश्विक तनाव के संदर्भ में एकजुट रहने का आह्वान किया।

अरविंद राणा,ग्राम प्रधान नालीकला मसूरी मंडल, द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा सदस्यों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के 133 वें “मन की बात” का संस्करण सुना और देखा और प्रेरणादायक पाया।

