विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में बच्चों से संवाद कर,प्रतियोगियों को बांटे गये उपहार
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- विश्व पर्यावरण दिवस पर रा० प्रा० वि० लंढोर कैंट में पुष्पा पड़ियार जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा० महानगर ने बच्चों से पर्यावरण दिवस पर संवाद कर बच्चों को आज के परिवेश में पर्यावरण और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

बच्चों ने भी वार्ता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदित शाह ने भी बच्चों के साथ पुष्पा पडियार द्वारा दिये गये सुझावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पुष्पा पड़ियार ने स्कूल में हुई आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन को सरहाते हुए प्रतिभागियों को उपहार भी दिये। अन्त में सभी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी को सुन्दर बनाने की प्रतिज्ञा ली।
सभी ने पुष्पा पडियार को धन्यवाद दिया। प्रधानाध्यापक द्वारा पुष्पा पडियार को कहा गया कि उनके द्वारा हमेशा ही हमारे विद्यालय की सहायता की जाती हैं और बच्चों के लिये मदद प्रदान की जाती हैं।

