अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी द्वारा 🌱विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- विश्व पर्यावरण दिवस पर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर फायर स्टेशन पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को साथ लेकर फायर स्टेशन परिसर में एक दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

तड़ियाल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी में उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई की पृथ्वी को हरा भरा रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

