भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा मासिक बैठक का आयोजन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा बताया गया किभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर मसूरी मंडल में *मासिक बैठक* की श्रंखला में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी है।

बैठक में मुख्य रूप से मसूरी मंडल के सभी 71 बूथों को मजबूत करने की बात पर विचार विमर्श हुआ। बूथों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर सक्रिय बूथ कमेटियां और पन्ना प्रमुख नियुक्त करते हुए हर बूथ पर बैठक होनी है।


केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है और लाभार्थियों से संपर्क किया जायेगा।

महिला मोर्चा की नव गठित समिति का परिचय किया गया और साथ साथ और महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।


बैठक में मसूरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सहित प्रदेश मंत्री नेहा जोशी उपस्थित रही, मीरा सकलानी,अध्यक्षा नगर पालिका,महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रुक्मणी थापली, शक्ति केंद्र संयोजक सीता पंवार, कुलदीप जदवान, गुड्डी देवी, मदन मोहन शर्मा जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर देव भट्ट, महिला मोर्चा महामंत्री कमला थपलियाल,जीनत अंसारी,नीलोफ़र,सभासद गौरी थपलियाल,राकेश रावत,दिनेश बडोनी, दर्शनी सेमवाल,पुष्प दीप शर्मा,राखी पंवार, मुरारी पंवार, शिव अरोड़ा, देवेन्द्र मलासी,बलवीर सिंह रावत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *