भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, मसूरी मंडल की आज एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मसूरी मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गयी, सभी कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी से परिचय कराया गया। साथ में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के सरल app और डिजिटल लर्निंग app में प्रशिक्षण करके प्रमाण पत्र हासिल करने पर जोर दिया गया और आने वाले चुनावों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर जोर  दिया गया।



SIR में मसूरी में 99.5% कार्य पूरा हो चुका है और कोई भी मतदाता मतदान से ना छूटे इसका प्रयास किया गया है।



अंत में आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया गया।



बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय बिन्द वाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, महिला मोर्चा अध्यक्षा जशोदा शर्मा, महामंत्री सुनीता डबराल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, लक्ष्मी उनियाल, दर्शनी सेमवाल,रोशनी रावत, कविता,सीमा पुंडीर, रुचिका कोटाल आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *