भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कि मंत्री से मुलाकात की।
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले,खेल मंत्री के मसूरी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री मनसुख मांगलिया से मुलाकात की। डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा सभा तक पार्टी की भागीदारी और सहभागिता पर चर्चा की। मंत्री ने आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा।
डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्य रूप से कहा की कार्यकर्ताओं से नेता है, नेता से कार्यकर्ता नहीं,इस बात को सभी को अमल में लाने चाहिए। आगे चर्चा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत राष्ट्र प्रथम के विचार को आगे ले जाते हुए एकजुटता की बात पर जोर दिया।
डॉ. मनसुख मांडविया ने ये भी कहा की आजादी के समय लगभग 6 लाख युवाओं ने अपना बलिदान दिया परंतु आज देश बलिदान नहीं मांगता, देश चाहता है देश प्रेम और देश के लिए समर्पण की भावना और हर युवा का दायित्व बनता है की वह देश के लिए अगर और कुछ ना करे लेकिन अपने स्तर पर राष्ट्र सेवा और सामाज सेवा अवश्य करें और देश के विकास में प्रतिभाग करे। आज आक्रामक राष्ट्रवाद का समय है और इसी विषय पर लंबी चर्चा चली।
अंत में मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी ले लिए बिना किसी लालच के काम करने के लिए कहा और अपने मंडल अध्यक्ष से मंत्री बनने के सफर के बारे में बताया की जो व्यक्ती बिना किसी लालच के साथ पार्टी और संगठन के लिए काम कर्ता है वही सफल होता है।
इस मौके पर मीरा सकलानी नगर पालिका अध्यक्षा मसूरी, रजत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष,आर्यन देव उनियालप्रदेश मंत्री भाजपा,विजय रमोला, राजेन्द्र रावत, विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, रणवीर कंडारी, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा,अनिल आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहें।

