पर्यावरण मित्रों को बांटी गई फर्स्ट एड किट,स्वास्थ्य सुरक्षा पर दिया गया जोर

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-नगर पालिका परिषद मसूरी के तत्वाधान में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें फर्स्ट एड किट वितरित की गई।

यह कार्यक्रम डेवलपमेंट फाउंडेशन की संस्थापक प्रीति सडाना और ओएनजीसी ऑयल लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद मसूरी की अध्यक्षता मीरा सकलानी मौजूद रही उनके साथ अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन और सभासद गौरी थपलियाल भी उपस्थित रही।

आयोजित कार्यक्रम में वितरित की गई मेडिकल किड्स में आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए बेहद जरूरी सामग्रियां शामिल थी जैसे बैंडेज, एंटीसेप्टिक लोशन, स्टेरलाइज्ड गाॅज, ओआरएस,साबुन आदि।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों के अमूल्य योगदान और कड़ी मेहनत की दिल से सराहना की उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि  बारिश और हर विषम परिस्थितियों में काम करने वाले इन कर्मियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा नगर पालिका की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और उनके कल्याण के लिए आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *