देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून, 13 अगस्त 2026: जनपद में हो रही लगातार वर्षा और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

कार्यालय जिलाधिकारी / जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आज जारी आदेश संख्या 289/DDMA/2026-27 के अनुसार, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं NDMO के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट/नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

आदेश के अनुसार जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 14.08.2026 को बन्द रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह आदेश जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून डॉ० आशीष चौहान द्वारा जारी किया गया है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *