चकराता में नशे के विरुद्ध पुलिस का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

चकराता, देहरादून। 05 अक्टूबर 2026।

कोतवाली चकराता पुलिस द्वारा आज दिनांक 05-10-2026 को नशे के विरुद्ध एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना करना रहा।

इस अभियान में कैंट स्कूल चकराता के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अभियान के अंतर्गत चकराता बाजार में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने “नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो” और “नशा मुक्त हो चकराता” जैसे नारों से पूरे बाजार को जागरूक किया।

रैली के पश्चात गुलाब सिंह चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “संभव परिवार मंच” के कलाकारों द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि किस प्रकार नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है।

इस अवसर पर कोतवाली चकराता पुलिस द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने, अपने आस-पास नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने तथा अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई पुलिस के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की है और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *