मसूरी वन प्रभाग की त्वरित कार्रवाई, 5 फीट लंबे धामन सांप का किया सफल रेस्क्यू
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- गजी बैंड, क्यारकूली के निकट सांप दिखाई देने की सूचना पर वन प्रभाग मसूरी की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
वन प्रभाग मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को स्थानीय लोगों द्वारा गजी बैंड क्षेत्र में सांप देखे जाने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्परता से मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ा।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप धामन प्रजाति का था, जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट थी। यह सांप जहरीला नहीं होता है। टीम द्वारा सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग की इस त्वरित कार्यवाही से मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बचाव हुआ। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की सराहना की।

रेस्क्यू टीम में वन बीट अधिकारी राहुल चौहान, वन बीट अधिकारी राहुल, स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट राहुल कुकरेती और स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विनोद कुमार मौजूद रहे।

