मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा फॉल के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर, चार युवक घायल

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी–मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा फॉल क्षेत्र में रुद्राक्ष होटल के पास आज दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून भेजा गया है।

मसूरी कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज करीब 11:30 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि भट्टा फॉल क्षेत्र में रुद्राक्ष होटल के पास ट्रक और बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर चौकी बार्लोगंज से चौकी प्रभारी मय चीता पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुए।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि हादसा ट्रक से नहीं, बल्कि स्कूटी संख्या UK07 HK 0522 और बुलेट बाइक संख्या UK07 HK 9690 के बीच हुआ था।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि स्कूटी सवार मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार देहरादून से मसूरी की ओर आ रहे थे। रुद्राक्ष होटल के पास मोड़ पर बाइक सवार द्वारा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है –

1. स्कूटी सवार: विष्णु पुत्र दिगंबर सिंह, निवासी डोईवाला, देहरादून (उम्र 27 वर्ष) – पैर और कंधे में चोट।
2. स्कूटी पर पीछे बैठा: गौरव सिंह चौहान पुत्र प्रेम सिंह चौहान, निवासी नथुवाला, देहरादून (उम्र 27 वर्ष) – मामूली चोट।

3. बाइक चालक: धर पटेल पुत्र कीर्ति पटेल, निवासी आशियाना ग्रैंड, पोंधा रोड, बिधौली (UPES), देहरादून (उम्र 18 वर्ष) – पैर और गर्दन में चोट।
4. बाइक पर पीछे बैठा: आदित्य – मामूली चोट।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *