मसूरी में गोल्डन लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने मनाया गरबा और दीपावली मिलन समारोह

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी–गोल्डन लायंस क्लब मसूरी हिल्स की महिला सदस्यों द्वारा कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में गरबा एवं दीपावली पर्व का भव्य जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्षा अंबुज अग्रवाल ने गणपति मंत्रोच्चारण के साथ की। इसके पश्चात भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आरती गाई गई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में निधि बहुगुणा ने अपने विचार रखे। उन्होंने कश्मीर और गिलगिट के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामरिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतवर्ष की अखंडता और सुरक्षा के लिए गिलगिट को भारत में मिलाने की आवश्यकता है।

दीपावली की सजावट और गरबा की धूम के बीच सभी महिलाओं ने गरबा नृत्य का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने फलाहार का आनंद लिया।

इस अवसर पर क्लब की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निधि बहुगुणा, ममता भाटिया, निशु गुप्ता, वंदना विरमानी, नीमकांत, शशि रावत, पूजा, विनीता, रूबी गर्ग, मधुलिका माथुर, माधुरी शर्मा, नूतन राणा, लता, इला सहित बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

निधि बहुगुणा,मुख्य वक्ता आयोजित  कार्यक्रम

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *