मसूरी में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य, 30 नवंबर तक कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने की अपील, मात्र 10 रुपये रखा गया है शुल्क
मसूरी- नगर पालिका परिषद मसूरी ने नगर क्षेत्र में पालतू कुत्ते पालने वाले सभी नागरिकों के लिए अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सभी श्वान पालक अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए मात्र 10 रुपये का मामूली शुल्क निर्धारित किया गया है और साथ ही नगर पालिका द्वारा बताया गया है कि 30 नवंबर तक सभी लोग अपने-अपने पालतू स्वानों का पंजीकरण करवा लें 30 नवंबर के बाद जुर्मानें कि प्रक्रिया अपनाई जायेंगी। मीरा सकलानी अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मसूरी ने सभी श्वान पालकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि नगर पालिका के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और नगर में पालतू कुत्तों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जा सके।
नागरिक नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट www.nagarpalikamussoorie.org पर जाकर घर बैठे ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

