भाजपा मसूरी मंडल ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, माफी की मांग

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-भाजपा मसूरी मंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंडियों पर की गई टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

शुक्रवार को शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन के प्रहरी और उत्तराखंड के वासी हैं, जिन पर अखिलेश यादव ने अपशब्दों का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। लगातार आ रहे सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश की जनता की मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के प्रति पसंद दिखाई दे रही है, इसी से बौखलाकर अखिलेश यादव ने ऐसी टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को घुसपैठिया कहा, जबकि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है। उनकी इस टिप्पणी से पूरा उत्तराखंड आहत है। उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने भी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया था।

रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कर रही है, इसलिए उनका भी उतना ही विरोध है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हिंदू-मुस्लिम कर देश को बांटने का प्रयास किया और अब वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त उत्तराखंडवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके घर के सामने विरोध प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल कि अगुवाई में सभासद विजय बिंदवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, नागेंद्र डिमरी, सचिन पंवार, धन प्रकाश अग्रवाल, उज्जवल नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *