मसूरी में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता हताशा में अपनी राजनीतिक मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी ओछी बयानबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह न केवल प्रधानमंत्री पद का अपमान है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेताओं ने अपनी अभद्र भाषा पर लगाम नहीं लगाई तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन को और उग्र करेंगे।

इस मौके पर पूर्व भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, मनोनीत सभासद खुशहाल राणा,विजय बिंदवाल,अनीता धनाई, मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, जगजीत कुकरेजा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *