दुगड्डा में कांग्रेस के यमकेश्वर प्रभारी गौरव अग्रवाल का भव्य स्वागत

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

यमकेश्वर/दुगड्डा– गुरुवार को दुगड्डा में कांग्रेस के यमकेश्वर विधानसभा प्रभारी गौरव अग्रवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

गौरव अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आपसी समन्वय बढ़ाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास नेगी, भूवनेश खर्कवाल, विनोद डबराल, अनिल रतूड़ी, राजीव ज़खमोला, विजय रावत, संजय तोमर, नीतिश ठाकुर, प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *