10वां नगर पालिका कप 2026-श्री रमेश भारती की स्मृति में कल होगा फाइनल मुकाबला
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी में चल रहे 10वें नगर पालिका कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले आज रोमांचक अंदाज में खेले गए। दोनों ही मैचों में दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला।
पहला सेमीफाइनल: Woodstock vs KIX
कांटे के मुकाबले में Woodstock ने KIX को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
Woodstock की ओर से चारों गोल दिवित सिंह ने दागे और हीरो बन गए।
KIX की ओर से केशव ने 2 और वरुण ने 1 गोल किया।
दूसरा सेमीफाइनल: RNB vs WAS / Allen
दूसरे सेमीफाइनल में Allen School ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की।
Allen की ओर से कार्तिक, यूहान और मनन ने एक-एक गोल किया।

आज के सेमीफाइनल में सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने लुत्फ उठाया। सभी स्कूलों से बड़ी संख्या में बच्चे मैच देखने पहुंचे। खास बात यह रही कि महिला फुटबॉल प्रशंसकों और बालिका फुटबॉल टीमों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मसूरी में फुटबॉल के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

मैच में ये रहे मौजूद:
रेफरी पैनल: मनवीर, मनोज, प्रिन्स, राहुल, सेमयुल, परविन्द
मैच निर्णायक समिति: मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र पडियार, उदित शाह, अरविन्द सोनकर, अमित कैंतुरा, राजेश सक्सेना, सुनील पंवार, समीर रैना

मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति से: वरुण रावत, राजेश कनौजिया, पवन लखेड़ा, हर्षमणि सेमवाल, नीरज अग्रवाल, हरि लखेड़ा, राजेश भारद्वाज, उपेंद्र पंवार, उमेश नौटियाल, शिखा नेगी, संदीप अग्रवाल, निखिल अग्रवाल,नरेंद्र कुमार, वीरू रावत, दीपांकर त्रिपाठी, अरविन्द रावत आदि।

मुख्य अतिथि के रूप में पुराने खिलाड़ी: जोत सिंह गुनसोला,एल टंडेल,अजय मार्क, प्रदीप रौंछेला,विजय प्रकाश, विजेंद्र नेगी (मामू )को मैदान में सम्मानित किया गया।

आज के सेमीफाइनल में सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने लुत्फ उठाया। सभी स्कूलों से बड़ी संख्या में बच्चे मैच देखने पहुंचे। खास बात यह रही कि महिला फुटबॉल प्रशंसकों और बालिका फुटबॉल टीमों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मसूरी में फुटबॉल के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
नगर पालिका की ओर से पार्टनर के रूप में गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, शिवानी भारती, पवन थलवाल, अमित भट्ट, सचिन गुहेर, रुचि गुप्ता, बबीता मल्ल, समाजसेवी नरेंद्र प्रताप मल्ल,गौरव गुप्ता,भरत सिंह रौंछेला आदि ने प्रतिनिधित्व किया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से वीरेंद्र बिष्ट, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

