नगर पालिका कप 2026 – दूसरा दिन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी: नगर पालिका कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में विजय प्रकाश ने शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दूसरे दिन कुल तीन मैच खेले गए।
पहला मैच: रामादेवी vs महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर
पहला मैच रामादेवी (कोच – बलबीर) और महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर (कोच – प्रसन्ता मैडम) के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में रामादेवी ने 7-1 से बड़ी जीत दर्ज की। रामादेवी की ओर से लकी ने 4, राकेश ने 2 और आयुष ने 1 गोल किया। वहीं शिशु मंदिर की ओर से एकमात्र गोल दीपांशु ने किया।

दूसरा मैच: सेंट क्लेर स्कूल vs किक्स
दूसरा मैच सेंट क्लेर स्कूल (कोच – मोहन नेगी) और किक्स (कोच – मनवीर एवं मनोज थापा) के बीच काफी संघर्षपूर्ण रहा। किक्स ने 1-0 से जीत हासिल की। किक्स के लिए निर्णायक गोल अनुराग ने किया।

तीसरा मैच: ऐलन स्कूल मसूरी vs FATCM
तीसरा मैच ऐलन स्कूल मसूरी (कोच – संजय हटावल) और एफएटीसीएम (कोच – प्रिन्स पंवार) के बीच खेला गया। इसमें ऐलन स्कूल 3-1 से विजयी रहा। ऐलन की ओर से तेनजिंग ने 2 और यूहन् ने 1 गोल किया, जबकि FATCM की ओर से विक्की ने 1 गोल किया।
मैचों में निर्णायक की भूमिका मनवीर, मनोज, प्रिन्स पवार, राहुल, सेमयुल चन्द्र और परविन्द रावत ने निभाई।
इस अवसर पर आयोजन समिति से मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र पड़ियार, उदित शाह, अरविन्द सोनकर, अमित कैंतुरा, राजेश सक्सेना, सुनील पंवार, समीर रैना, वरुण रावत, श्वेता, सूरज मुयाल, अदनान, सागर, आशीष, कविता नेगी, प्रीति वर्मा, लखपत रौथाण, रिंकू, कन्हैया, अजय मार्क, अनु सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
सभी स्कूलों से भारी संख्या में बच्चे मैच देखने पहुंचे। बालिका फुटबॉल टीम भी मैच देखने आई। आयोजकों ने बताया कि लगातार दर्शकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ रहा है।
टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच कल खेले जाएंगे।

