पन्द्रह गाँव इडवालस्यूं से निकली नाग देवता की उत्सव डोली, भटवाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

भटवाड़ी /टिहरी गढ़वाल जौनपुर विकासखण्ड,इडवालस्यूं पट्टी के आराध्य नाग देवता की उत्सव डोली आज अपने मूल गर्भगृह गाँव थान ग्राम कोट से विधि-विधान और ढोल-दमाऊं के साथ बाहर निकली गई।

देव डोली के ग्राम पंचायत भटवाड़ी स्थित छोटी थोलू देवी थात में पहुँचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा नाग देवता के लिए अनेक प्रकार के पकवान और भोग बनाए। देव दर्शन के लिए थात में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए।

गुड मोहन राणा उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा बताया कि दिनांक 07/09/2026 से नाग देवता की उत्सव डोली 15 गांवों के भ्रमण पर निकलेगी। भ्रमण के दौरान डोली घर-घर जाकर ग्रामीणों को आशीर्वाद देगी।

भ्रमण का प्रथम पड़ाव ग्राम पंचायत श्रीकोट में रहेगा, जहाँ डोली रात्रि विश्राम करेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील सेमवाल, पूर्व प्रधान राजवीर रावत, श्रीमती जया देवी, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद शाह, पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सरदार बिष्ट, महादेव प्रसाद शास्त्री,महेश प्रसाद शास्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *