मसूरी पुलिस द्वारा गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं माननीय न्यायालयों द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की प्रभावी तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.07.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. एक्ट विशेष न्यायालय), देहरादून द्वारा वाद संख्या-4251/2023 में धारा 138 N.I. Act के अंतर्गत जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बकाराना, पट्टी मिसरास, तहसील व जनपद देहरादून को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नियमानुसार बाद मेडिकल परीक्षण कराकर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
1. अ0उ0नि0 छत्रपाल सिंह
2. का01773 चंद्रवीर रावत
3. हो0गा0 1812 गौरव

