MDDA (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) द्वारा टिपरी धार पर अनाधिकृत निर्माण को किया सीज
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी के टिपरीधार (चंबा-टिहरी मोटर मार्ग) पर सुरेश कुमार के अनाधिकृत निर्माणकार्य को सील करने की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई केस नंबर R-0385/2025 के तहत संयुक्त सचिव/उप जिलाधिकारी मसूरी के आदेश पर की गई।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल और सुपरवाइजर संजीव, उदय नेगी व इंद्रदेव नौटियाल के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।


