मसूरी महिला कांग्रेस द्वारा लोकपर्व हरेला पर किया गया वृक्षारोपण

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मसूरी महिला कांग्रेस द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 60–70 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जसबीर कौर, सुदेश सैनी, विजयलक्ष्मी आर्या, पिंकी, सुमन, सुनीता, गार्गी, मंजू, सुधा भंडारी, सुनीता सेमवाल, संगीता भंडारी, ममता, गीता, निशा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *