पिक्चर पैलेस स्थित भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम को किया गया याद

शहीद आजम भगत सिंह की जयंती पर आज इप्टा मसूरी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए और भारत की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया
इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अल्प आयु में देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह की जीवनी से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया

रजत अग्रवाल व्यापार संघ अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि भगत सिंह ने अपने जीवन से ऊपर देश को समझा और हम लोगों को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान का बलिदान दिया। आज के इस पावन दिन में हमें यह प्रण लेना चाहिए की देश हित सर्वोपरि होना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आज से 117 साल पहले भगत सिंह का जन्म पंजाब में हुआ था और देश की आजादी में उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए थे।
इप्टा मसूरी अध्यक्ष ममता राव ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन आज की युवा पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में जानकारी नहीं है। कार्यक्रम का संचालन सुधीर डोभाल व ममता राव ने किया।