हिमवंत महिला समूह द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवाचौथ कार्यक्रम
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी-हिमवंत महिला समूह मसूरी द्वारा पिक्चर पैलेस के समीप एक होटल के सभागार में करवाचौथ का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए साजो श्रृंगार के साथआयी और कार्यक्रम में गीत संगीत, नृत्य व साथ हि विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

हिमवंत महिला समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका मीना आर्य ने फिल्मी व गढवाली गीत गाये। वहीं महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया गया।

इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। और साथ हि विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये।
इस मौके पर समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि करवाचौथ का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
पुष्पा द्वारा बताया गया कि करवाचौथ पर्व में महिलाएं पति की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती है व करवा की कथा का पाठ व रात को चांद देखने के साथ चांद को अर्क देने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय सांस्कृतिक व हमारी विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है।जिसमें महिलाएं पूरा साजों श्रृगांर करती हैं। कार्यक्रम का संचालन नेहा पडियार खरोला द्वारा किया गया।

करवा क्वीन चार कैटेगरी में निकल गई जिसमें 25 वर्ष से 30 वर्ष में सोनी मयाल, 35 से 45 वर्ष में नीलम चौहान व 45 वर्ष से ऊपर में सुनीता धनाई क्वीन बनी
इस मौके पर लीला कंडारी, लक्ष्मी उनियाल, सरिता पंवार, वंदना खंडूरी, सुमन खरोला, सुनीता तेलवाल,माधुरी टम्टा,सोनम मोयाल,संध्या ऐनी, सुनीता नेगी, पुष्पा पुंडीर, चांदनी बलूनी, रजनी गोदियाल, कविता भंडारी, सुनीता राणा, राधा आनंद, नीलम चौहान, निमाकांत, शशि रावत, मंजू गोयल, भरोसी रावत, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

