ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 हुआ सम्पन्न

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई

नैनबाग- सरदार सिंह रावत रा०इ०का० नैनबाग में विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल द्वारा संपन्न कराया गया। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 में रा०इ०का० गरखेत जौनपुर टिहरी गढ़वाल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।

आयोजित प्रदर्शनी में चार विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। जिनमें कु० शालिनी,अमृता,कु०माही, पीयूष पंवार, अंशुल कुमार, कु० लावण्या,रिया विजेता रहीं। गजेंद्र सिंह प्रवक्ता भौतिकी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा यह सफलता प्राप्त की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य देश कुमार कल्याण ने इस अवसर पर सभी को बधाईयां दी और आगामी जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देश कुमार कल्याण,गजेंद्र सिंह प्रवक्ता भौतिकी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *