सचिव पर्यटन ने किया “मसूरी अल्ट्रा मैराथन” के द्वितीय संस्करण की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून,29 नवंबर को मसूरी की पहाड़ियों पर दौड़ेंगे देश-विदेश के धावक 1000 प्रतिभागियों का लक्ष्य

मसूरी होटल एसोसिएशन द फर्न ब्रेंटवुड – सीरीज़ बाय मैरियट, पिकू स्पोर्ट्स,
उत्तराखंड पर्यटन द्वारा समर्थित “मसूरी अल्ट्रा मैराथन” के द्वितीय संस्करण की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण आज सचिव पर्यटन, उत्तराखण्ड शासन धीरज सिंह गर्ब्याल ने किया।

इस अवसर पर अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला भी उपस्थित रहे। साथ ही मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक भी मौजूद रहे।

यह मैराथन प्रख्यात अभिनेता एवं पद्मश्री से सम्मानित स्व. टॉम ऑल्टर के सपने को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने मसूरी को दौड़, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की थी। उनके जीवनकाल में यह सपना साकार नहीं हो सका, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों ने इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 23 नवंबर 2025 को आयोजित प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई देशों से आए कुल 411 धावकों ने प्रतिभाग किया। 50 किमी अल्ट्रा मैराथन वर्ग में लद्दाख निवासी भारतीय सेना के जवान त्सेवांग ने 3 घंटे 40 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस आयोजन ने शीतकाल के अपेक्षाकृत कम पर्यटन वाले समय में पहाड़ों की रानी मसूरी में नई ऊर्जा का संचार किया था।

प्रथम संस्करण को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए इस वर्ष आयोजन का विस्तार किया गया है। द्वितीय संस्करण में अलग-अलग अनुभव एवं फिटनेस स्तर के धावकों के लिए पाँच वर्ग रखे गए हैं: हाफ मैराथन 21किलोमीटर, 50 किमी अल्ट्रा मैराथन, 42.2 किमी फुल मैराथन, 10 किमी, 5 किमी एवं 1 किमी दौड़। अब तक मसूरी से बाहर के 300 से अधिक धावक पंजीकरण करा चुके हैं। स्थानीय निवासियों के लिए भी पंजीकरण खोल दिया गया है, और आयोजकों ने कुल 600-700 प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा है।

लगभग 6,000 फीट की ऊँचाई पर पहाड़ी मार्गों और हिमालय के मनोरम दृश्यों के बीच होने वाली यह दौड़ धावकों को मैदानी क्षेत्रों की पारंपरिक दौड़ों से बिल्कुल अलग अनुभव देती है। यह आयोजन फिट इंडिया की भावना के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। साथ ही यह राज्य में खेल एवं साहसिक पर्यटन को भी सुदृढ़ करता है। बाहर से आने वाले धावकों के साथ उनके परिजनों एवं मित्रों के आगमन से होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी एवं स्थानीय बाजारों को भी अतिरिक्त व्यवसाय मिलने की अपेक्षा है।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीरज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि साहसिक एवं खेल पर्यटन से जुड़े ऐसे आयोजन राज्य में वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि द्वितीय संस्करण भी पिछले वर्ष की भांति सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शीतकाल में मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाएगा और व्यवसायियों एवं होटल उद्योग को भी लाभान्वित करेगा।

मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने द फर्न ब्रेंटवुड सीरीज बाय मैरियट,पिकू स्पोर्ट्स,उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

संदीप साहनी अध्यक्ष उत्तराखंड होटल एसोसिएशन और रेस्टोरेंट के साथ संजय अग्रवाल अध्यक्ष मसूरी होटल एसोसिएशन ने बताया कि अब तक 400 आउट स्टेशन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं,और उनका लक्ष्य 1000 रजिस्ट्रेशन का हैं। उन्होंने बताया कि अल्ट्रा मैराथन का आयोजन उस समय पर किया जा रहा हैं जब पर्यटकों कि संख्या पर्यटन स्थल मसूरी में कम देखीं जाती हैं। जिससे धावकों के लिये वाहनों से सुरक्षित व्यवस्था बनाने में मददगार रहता हैं।

इस मौके पर अल्ट्रा मैराथन दौड़ आयोजक संदीप साहनी, संजय अग्रवाल और अजय मार्क पर्यटन सचिव, उत्तराखंड सरकार,धीरज गर्ब्याल (आईएएस) अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन, अभिषेक रोहिल्ला (आईएएस) के साथ संयुक्त रूप से टी-शर्ट लॉन्च की।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *