दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त,तीन में से दो घायल
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी –कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 112 सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी सड़क पर फिसल गई है,जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।
सूचना पर तत्काल चौकी बार्लोगंज से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर पाया गया कि एक स्कूटी A/P ACCESS व्हाइट-ब्राउन कलर होटल व्हाइट हाउस के पास सड़क पर गिरी हुई थी, जिसमें तीन लोग सवार थे। तीन में से एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राइवेट वाहन द्वारा सिविल अस्पताल मसूरी उपचार हेतु भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी में यह मालूम हुआ कि वाहन चालक द्वारा तेज गति से स्कूटी चलाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया।
स्कूटी को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी बार्लोगंज में सुरक्षित खड़ा किया गया है।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के भाई को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम व पता –
विवेक निवासी लण्ढौर, मसूरी, जनपद देहरादून।

