मसूरी वन प्रभाग द्वारा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से मसूरी वन प्रभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सिल्ला, बुरानसखंडा एवं रिखोली क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान सहायक वन संरक्षक (ACF) डॉ. उदय गौड़ द्वारा बताया गया कि हाल के दिनों में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भालू एवं तेंदुए की आवाजाही बढ़ी है, जिसके कारण संघर्ष की संभावनाएँ भी बढ़ी हैं। इसी के मद्देनज़र स्थानीय स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान में मसूरी, रायपुर एवं केम्पटी रेंज के रेंज अधिकारी तथा अधीनस्थ वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

हरीश गैरोला- RO रायपुर
महेंद्र चौहान- RO मसूरी
अनिल, खुशी राम, यामिन खान, अभिषेक, आनंद सिंह, हरेंद्र सिंह, राहुल, राजकुमार सैनी, फते सिंह, अजित सिंह, आदि


