अंकिता भंडारी को न्याय कि मांग को लेकर कांग्रेस ने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून –नितेश राजोरिया महानगर महामंत्री कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के आहृवान पर अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग को लेकर अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग कि गयी।

आज देहरादून के वार्ड नंबर 11 विजय कालोनी में बद्रीनाथ मंदिर चौक भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया आप सबको ज्ञात है कि भाजपा नेत्री द्वारा अपने वीडियो में वी आई पी का नाम उजागर किया गया है
अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यन्त गौतम एवं भाजपा विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट की गिरफतारी व अंकिता हत्याकांड की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर आज वार्ड में पुतला दहन किया गया

इसकार्यक्रम में  बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियो ने  पहुँचकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मुहिम में अपना योगदान दिया
इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस केकेसी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी,पूर्व पार्षद विकास चौहान, महानगर कांग्रेस के महानगर महामंत्री नितेश राजोरिया एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोनिका राजोरिया एवं वार्ड महासचिव किरण बैठियाल,सचिन चौहान,अजीत नैथानी,अनिता देवी,उषा,ललिता राजोरिया,रीना,काजल चंदेल, सोनू,आर एस चौहान,सुरेश,यशवीर सिंह यादव एडवोकेट,ओ बी आंबेडकर,सचिन चौहान,विनय राजोरिया,शिवा डोगरा, आशीष गिल,अन्नू कुमार किशोर,श्यामा देवी,भगवान देवी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *