मसूरी शहर में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग पर प्रवर्तन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण/परामर्श का आयोजन किया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- नगर पालिका,मसूरी द्वारा बालाजी सेवा संस्थान देहरादून के सहयोग से तकनीकी सहायता-विटाल स्ट्रेटेजीज के साथ ऋषिकेश शहर में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग / TAPS पर प्रवर्तन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण/परामर्श 5 फ़रवरी 2026 को नगर पालिका,मसूरी में आयोजित किया गया।


कार्यशाला की शुरुआत सम्माननीय श्री गौरव भसीन (यूएमएएस), कार्यकारी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, मसूरी एवं
सुश्री मीरा सकलानी, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, मसूरी का फूलों से स्वागत करके हुई, इसके बाद उन्होंने और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन समारोह में भाग लिया: डॉ. राणा जे सिंह, निदेशक, वाइटल स्ट्रेटेजीज, भारत , सुश्री मॉर्गन क्रेहर, कार्यक्रम प्रबंधक, नीति कार्यान्वयन, वाइटल स्ट्रेटेजीज, यूएसए , सुश्री भारती , वरिष्ठ कर अधिकारी, नगर निगम, ऋषिकेश, श्री प्रदीप आनंद, संयुक्त सचिव/श्री अजीत सिंह तोमर, कार्यकारी सदस्य, यूटीएफसी , श्री अवधेश कुमार, कार्यकारी निदेशक, सुश्री ममता थप्पा, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक,श्री अजीत सिंह जस्सर, प्रभागीय समन्वयक ,बालाजी सेवा संस्थान, देहरादून।
संस्था के प्रमुख अवधेश कुमार ने तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग का अवलोकन दिया, इसका महत्व और अब तक की उप्लभ्धियों के बारे में बताया । उन्होंने तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग पर काम करने में नगर निगम और अन्य अधिकारियों की दृष्टि और सहयोग की सराहना की।

गौरव भसीन (यूएमएएस), कार्यकारी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, मसूरी ने तंबाकू नियंत्रण में किए गए कार्यों और उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।उन्होंने कहा कि नगर निगम नियामक संस्थाओं के साथ मिलकर ,मसूरी शहर में तंबाकू की बिक्री को कम करने के लिए काम करेंगे ।

सुश्री मीरा सकलानी, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, मसूरी ने तंबाकू नियंत्रण के किए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया ।

डॉ. राणा जे सिंह, निदेशक, वाइटल स्ट्रेटेजीज, भारत ने तम्बाकू बोझ का महामारी विज्ञान एवं तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग (TVL) की आवश्यकता, चुनौतियाँ और तंबाकू नियंत्रण के किए आगे उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों के बारे में बताया ।

साथ ही सुश्री मॉर्गन क्रेहर, कार्यक्रम प्रबंधक, नीति कार्यान्वयन, वाइटल स्ट्रेटेजीज, यूएसए ने वैश्विक तंबाकू विक्रेता नीति के बारे में ज्ञान दिया।

सुश्री ममता थप्पा, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक,बालाजी सेवा संस्थान, देहरादून ने एनटीसीपी और कोटपा 2003 का अवलोकन किया ।

सुश्री भारती , वरिष्ठ कर अधिकारी, नगर निगम, ऋषिकेश ने ऋषिकेश में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग के कार्यान्वयन पर अनुभव साझा किया ।

मसूरी उत्तराखंड का दूसरा शहर बनने जा रहा है जहाँ तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग लागू की जाएगी, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और तंबाकू नियंत्रण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । इस कार्यशाला ने जानकारी साझा करने, चिंताओं

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *