अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक कार्यों हेतु “सशक्त महिला सम्मान” से सम्मानित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई

मसूरी-गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

आयोजित कार्यक्रम में जसवीर कौर, रुबीना अंजुम, ईशा वैश्य, और सपना गोयल को उनके उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए सशक्त महिला के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा अनुपम हांडा ने सभी का स्वागत करते हुए महिला शब्द का अर्थ अपने शब्दों में समझाते हुए
म से ममता, ह से हिम्मत और ल से लाज
जो नारी के सभी रूपों को दर्शाती है।


कार्यक्रम में आगे क्लब की सचिव अंबुज अग्रवाल ने कहा कि एक सशक्त नारी ही दृढ़ समाज का निर्माण करती हैं।
जसवीर कौर ,रुबीना अंजुम, इशा व्यास  एवं सपना गोयल ने भी अपने-अपने विचार और अनुभव उपस्थित महिलाओं के सामने व्यक्त किये और अपनी वर्तमान के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया और साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण की बात की और एक साथ कार्य करने का वचन भी दिया।
सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप सर्टिफिकेट और गमले भेंट किए गए।


इस अवसर पर नीमाकांत,शशि रावत,रजनी एकांत,आरती छाबड़ा, मोनिका,लता, इला,माधुरी शर्मा, नूतन राणा,अनुपम हांडा अंबुजा अग्रवाल एवं ममता भाटिया के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *