पत्रकार संगठन “मीडिया राइट्स” मसूरी इकाई का हुआ गठन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का आज कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में सर्वसम्मति से संगठन का गठन किया गया है।

बैठक में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष,शुभम गैरोला महामंत्री,आदित्य पडियार उपाध्यक्ष, नीरज सिंह कोषाध्यक्ष चुने गयें।

आयोजित बैठक में जानकारी प्रदान कि गयीं कि लंबे समय से असंगठित पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा था।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा मसूरी इकाई के गठन के लिए निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज मसूरी इकाई का गठन किया गया है।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार संगठन “मीडिया राइट्स ” सभी पत्रकार वर्ग की समस्याओं को उजागर करने का काम करते हैं और शहर की हर छोटी बड़ी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाते हैं।

पत्रकार अपनी लेखनी,शब्दों के द्वारा समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करते हैं।

बैठक में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष,शुभम गैरोला महामंत्री,आदित्य पडियार उपाध्यक्ष, नीरज सिंह कोषाध्यक्ष,नितेश उनियाल सचिव चुने गयें।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी चुनौतियां हैं और मसूरी के पत्रकार लगातार जन समस्याओं को उजागर करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स के बैनर तले संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा और शहर में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी जिसमें स्वास्थ्य शिविर,खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी इकाई संगठन पर प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर नवनिर्वाचित महामंत्री शुभम गैरोला ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी के सभी पत्रकारों को एकजुट कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा और पत्रकार हितों के लिए कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर प्रेम सिंह,भगवान सिंह चौहान,धनवीर कुंमाई,भारत लाल,अजीत कुमार सिंह,रवि बंसवाल,उपेंद्र लेखवार, अमित गुप्ता,नितेश उनियाल,मनीष गांगुली,विरेंद्र वर्मा,रोशन वर्मा आदि मौजूद रहे।

