परिवहन मुख्यालय में बैठक का आयोजन,पार्किंग शुल्क में कटौती करनें के लिए निर्देशित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून –जॉली ग्रांट देहरादून विमान पतन में संचालित टैक्सीयों से अत्यधिक पार्किंग एवं एयरपोर्ट पर ओला,उबर के परमिशन के विरोध में आज परिवहन मुख्यालय में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार एवं निदेशक विमानपत्तन वी सी एच नेगी जॉली ग्रांट एयर पोर्ट देहरादून
एस के सिंह परिवहन आयुक्त
सुनील शर्मा उपायुक्त परिवहन उत्तराखंड और
आर टी ओ देहरादून
संदीप सैनी एवं अनीता चमोला आर टी ओ प्रवर्तन देहरादून, रश्मि पंत आर टी ओ प्रवर्तन ऋषिकेश एवं उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ एक बैठक रखी गई थी।

बैठक में परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने निदेशक विमानपत्तन जॉली ग्रांट को आदेशित किया गया है कि 10 दिन के भीतर पार्किंग शुल्क को *345* से कम कर *100 या 150 रु* तक करने का निर्देश दिया गया है जिसके लिए निदेशक विमानपत्तन जॉली ग्रांट ने आश्वासन दिया है कि *10 तारीख* तक इस विषय पर कार्यवाही कर दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष *सुंदर सिंह पंवार* एवं प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड राज्य के समस्त परिवहन व्यावसायियों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया था कि प्रदेश में परिवहन व्यवसायियों की एवं प्रदेश में आने वाले तीर्थयात्रियों का आर्थिक बोझ से शोषण न हो और प्रदेश की छवि पर बुरा असर ना पड़े
क्योंकि उत्तराखंड राज्य का यह सी क्लास का एयर पोर्ट है जिसमें पार्किंग दर पूरे भारत वर्ष के सभी ए क्लास एयर पोर्ट से भी अत्यधिक पार्किंग शुल्क है एवं राज्य में बढ़ रहे परिवहन व्यावसायियों पर प्रति वर्ष 5% टैक्स को लेकर भी रोक लगाने हेतु अनुरोध किया और इस विषय में बहुत जल्दी माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात करेंगे
इस मौके पर उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के महासचिव योगेश अग्रवाल, भगवान सिंह पंवार,दीपक भट्ट, यशबीर सिंह पंवार, विजेंद्र कंडारी, हेमंत डंग, संजय सिंह सिंधवाल, चंद्र किशोर,ईश्वर सिंह रौथान, कुंवर सिंह तड़ियाल, निर्भय गुप्ता, रमेश रावत सहित दर्जनों आदि लोग उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *