गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी–गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा रविवार को लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के डाक्टरों कि टीम के साथ मिलकर निःशुल्क सम्पूर्ण शरीर स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 13 डॉक्टरों कि टीम द्वारा ग्रामीणों का सम्पूर्ण शरीर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डाक्टरों कि टीम में 4 डाॅक्टर आयुर्वेदिक और 5 डॉक्टरो द्वारा एलोपैथिक पद्धति से ग्रामीणों की जांच की। निःशुल्क चिकित्सा शिविर चामासारी ग्रामसभा के खेतवाला में लगाया गया। चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क जांच की गई एवं रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई और साथ ही साथ ग्रामीणों को सर्दी,बुखार,खांसी और महिलाओं के लिये मल्टीविटामिनस दवाएं भी आशा कार्यकर्ती के पास जमा कि गयीं।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व रोग अनुसार निशुल्क दवाइयां भी प्रदान कि गई। इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष अनुपम हांडा एवं उनकी टीम ने मिलकर सभी डॉक्टरों एवं ग्राम पंचायत चामासारी के प्रधान विक्रम सिंह रावत को सम्मानित किया। इस अवसर पर गोल्डन लाइनस क्लब मसूरी हिल्स से अनुपम हांडा अध्यक्ष,अंबुज अग्रवाल सचिवा,ममता भाटिया कोषाध्यक्ष,इला,विनीता क्लब सदस्या आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


