पर्यटन नगरी मसूरी में कैमल बैक रोड़ बहुगुणा पार्क हवाघर व उसके आस-पास का स्थल धरनें प्रदर्शन हेतु चयनित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- उप जिलाधिकारी मसूरी द्वारा पर्यटन स्थल मसूरी में धरना प्रदर्शन हेतु वैकल्पिक स्थल के चयन हेतु गठित समिति ने वैकल्पिक स्थल का चयन किया जाना था।

वैकल्पिक स्थल के चयन हेतु गठित समिति में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी नायब तहसीलदार मसूरी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी को उपजिलाधिकारी मसूरी द्वारा नामित किया गया था। जिनके द्वारा धरना प्रदर्शन हेतु वैकल्पिक स्थान कैमल बैक बहुगुणा पार्क हवाघर व उसके साथ मार्ग के भाग को चयनित किया गया।

उक्त समिति द्वारा संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया कि सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु कैमल बैक रोड बहुगुणा पार्क हवाघर पर धरना प्रदर्शन इत्यादि किए जाने पर यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव ना पढ़ने व प्रदर्शनकारियों के बैठने व सुरक्षा बलों के प्रबंधन हेतु अनुकूल भौगोलिक स्थिति होने व भविष्य में किसी भी बड़े जमावड़े को नियंत्रित करने के लिए सामरिक दृष्टि से श्रेष्ठ होने की संस्तुति की गई। जिसके आधार पर उपरोक्त गठित समिति के द्वारा प्रस्तुत संस्तुति को जिलाधिकारी मसूरी द्वारा स्वीकार किया गया है। मसूरी कैमल बैक रोड़ स्थित बहुगुणा पार्क हवाघर और हवाघर के आस-पास के स्थल को तत्काल प्रभाव से धरना प्रदर्शन हेतु अधिकृत स्थल के रूप में चयनित किया गया हैं।

गोपाल भारद्वाज इतिहासकार द्वारा उपजिलाधिकारी मसूरी के धरना प्रदर्शन वैकल्पिक स्थल कैमल बैक रोड़ बहुगुणा पार्क हवाघर को चयनित किये जाने के निर्णय का स्वागत किया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *