मसूरी में आवारा पशुओं के उपचार हेतु मोबाइल एनिमल क्लिनिक(MAC) का शुभारंभ

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी –नगर पालिका परिषद मसूरी और ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स संस्था के सांझ सहयोग से आज दोपहर मसूरी क्षेत्र में मोबाइल एनिमल क्लिनिक वैन सेवा का नगर पालिका परिषद मसूरी में विधिवत शुभारंभ किया गया।   कार्यक्रम के दौरान मीरा सकलानी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा क्लिनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीमार व घायल लावारिस कुत्तों एवं अन्य पशुओं को मौके पर ही उपचार मिल सकेगा।

*सेवा के प्रमुख बिंदुओं में शामिल हैं*

1. पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार

2. रेबीज रोकथाम हेतु व्यापक टीकाकरण अभियान

3. जन जागरूकता कार्यक्रम

नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा इस जन कल्याणकारी पहल के लिए संस्था को दो माह हेतु अस्थाई आवास के साथ प्रचार प्रसार में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है इस क्लीनिक में एक पशु चिकित्सक ड्राइवर और दो पैरा- वेट्स की टीम तैनात रहेगी,जो इस अभियान के अंतर्गत आवारा स्वानो का सत् प्रतिशत टीकाकरण करेंगे तथा उनकी पहचान हेतु उन्हें विशिष्ट टैग लगाए जाएंगे तदनुसार पशु स्वास्थ्य और जन सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य करेगी उपरोक्त के अतिरिक्त नगर में स्वानो की बढ़ती संख्या को देखते हुए अध्यक्षा महोदया द्वारा अधिशासी अधिकारी को मकड़ेती स्थित एबीसी-एआरवी केंद्र का संचालन तत्काल प्रारंभ किए जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही तथा शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी,अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद रणबीर कंडारी,जसवीर कौर कु० गौरी थपलियाल एवं ह्यूमन वर्ड्स फॉर एनिमल्स संस्था के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *