देव भूमि जन कल्याण समिति मसूरी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं कि कर्मियों को लेकर दिया गया ज्ञापन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीदेव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति, मसूरी द्वारा शहर अध्यक्ष तनमीत सिंह के नेतृत्व में शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त कमियों को लेकर सुबोध उनियाल,स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार को उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मसूरी के उपजिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारीयों की कमी,आधुनिक उपकरणों की अनुपलब्धता,दवाइयों की कमी, साफ-सफाई की खराब व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया।
समिति द्वारा मांग की गई कि आम जनता एवं पर्यटकों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष तनमीत सिंह,केन्द्रीय अध्यक्ष प्रकाश राणा,उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महासचिव गोविन्द प्रसाद नौटियाल, सहसचिव विजय जुगरान,कोषाध्यक्ष सलीम अहमद, विजय लक्ष्मी कोली, नफीस बानो, इमरान,राजेश,जितेंद्र एवं साजिद के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *