अखिल भारतीय महिला परिषद का चुनाव संपन्न, भरोसी रावत चुनी गई अध्यक्षा

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीअखिल भारतीय महिला परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम सोमवार को कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भरोसी रावत, सचिव -गीतू मनचंदा,कोषाध्यक्ष -उषा धनाई को सर्वसम्मति से चुना गया।

स्टैंडिंग कमेटी सदस्य –

कमल शर्मा -उपाध्यक्ष,आशा गुप्ता और रजनी एकांत -उप सचिव

कार्यकारिणी सदस्या- 

उषा मेहरा, किरण त्रिपाठी, नीना कौर, हरजिंदर बडेरा, रमनजीत कौर, अनीता बत्रा, रजनी अरोड़ा

मुख्य सलाहकार-

मंजू जैन

अखिल भारतीय महिला परिषद कि नवनिर्वाचित अध्यक्षा भरोसी रावत द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय महिला परिषद के बोर्ड का सर्व सहमति से गठन किया गया और सभी सम्मानित सदस्य यथावत संस्था में रहेंगे

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला परिषद समाज सेवा में अग्रणी भागीदारी करते हुए आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा में अपनी भागीदारी निभाएंगी।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *