कैबिनेट मंत्री को विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य ने पत्र भेजकर स्थिति से कराया अवगत
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य मसूरी रमेश खंडूरी द्वारा काबीना मंत्री गणेश जोशी को पत्र के माध्यम से जानकारी दि है कि उपजिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल मसूरी में रेबीज़ के इंजेक्शन विगत कुछ दिनों से ना मिलने के कारण स्थानीय लोगों और मसूरी के आसपास के ग्रामीण इलाकों से आनें वाले गरीब लोगों को प्राइवेट अस्पताल या देहरादून जाना पड़ रहा हैं।
रमेश खंडूरी बताते हैं कि उनके द्वारा बताया गया है कि इन दिनों आवारा कुत्तों सहित अन्य जानवरों के काटने के कारण रोगियों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा हैं। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी में अगर किसी पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति को आवारा कुत्ता या बंदर आदि जानवर काट देता है और अस्पताल में रेबीज़ के इंजेक्शन ना हो तो संदेश किसी भी रूप में सकारात्मक नहीं जायेगा।
उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी और सीएमओ देहरादून से आशा करते हैं कि पर्यटन नगरी मसूरी में हो रही परेशानी का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द मसूरी उप जिला चिकित्सालय में रेबीज़ के इंजेक्शन मुहैया करायें जायेंगे।

