मसूरी वन प्रभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कैंपटी रेंज में ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’ का शुभारंभ

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

केंम्पटी/टिहरी गढ़वाल वन प्रभाग मसूरी के अंतर्गत लखवाड़ जल विद्युत परियोजना (CAT प्लान) के तहत आज कैंपटी रेंज में “धात्री स्वायत्त सहकारिता कैंपटी” के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’ (CFC) का उद्घाटन किया गया।


इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि सीता पंवार ब्लॉक प्रमुख,जौनपुर ने केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मसूरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) अमित कुंवर ने की।


प्रमुख उपस्थिति एवं संबोधन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कविता रौंछेला, राजेश सजवाण, अनूप थपलियाल और ग्राम प्रधान सुंदर सिंह उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि सीता पंवार ने अपने संबोधन में वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सेंटर के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के पारंपरिक उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी।

प्रभागीय वन अधिकारी अमित कुंवर ने बताया कि CAT प्लान के तहत इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


वन विभाग एवं स्थानीय सहभागिता
उद्घाटन के दौरान ‘धात्री स्वयं सहायता समूह’ की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस पहल के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

इस केंद्र के खुलने से अब स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन में तेजी आएगी, जिससे सीधे तौर पर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में
अमिता थपलियाल,वनक्षेत्राधिकारी कैंपटी रेंज,गजेंद्र दत्त गौड़ (वन दरोगा),फतेह सिंह (वन दरोगा),विवेक डोभाल (वन बीट अधिकारी),अजित कैंतुरा,वीरेश कुमार,ज्योति आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
इस केंद्र के खुलने से अब स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन में तेजी आएगी, जिससे सीधे तौर पर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *