भारत भारती संस्था मसूरी इकाई का हुआ गठन,अनुज तायल अध्यक्ष, निधि बहुगुणा महामंत्री मनोनीत

0


उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी- महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुलड़ी मसूरी मेंभारत भारती संस्था की नगर इकाई का गठन किया गया।

अनुज कुमार तायल अध्यक्ष भारत भारती संस्था ने बताया कि भारत भारती,अखिल भारतीय सांस्कृतिक एवं गैर राजनैतिक संस्था है,*एक भारत श्रेष्ट भारत* के भाव को व्यवहारिक रुप से समझने एवं आत्मसात के उद्देश्य से संस्था कि मसूरी इकाई का गठन किया गया है।

संस्था का मूल उद्देश्य भारत के विभिन्न प्रान्तों एवं शहरों में आवासित तथा किसी भी व्यवसाय,नोकरी,अध्ययन, अध्यापन के कारण रहते हैं,इनकी अपनी बोली,भाषा,रीति नीति,पहन पहनावा,परम्पराए होंगी उन सब में आपसी प्रेम प्यार सदभाव, सौहार्द प्रगाढ़ता से बना रहे,सभी एक दूसरे के उत्सव पर्व,भाषा,धर्म एवं संस्कृति का सम्मान करें,इसी पावन भाव को लेकर भारत भारती संस्था भारत के सभी क्षेत्रों में कार्य करती है।

भारत भारती एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित है। भारत के गांवों व शहरों में लघु भारत बसता है,राष्ट्र की प्रगति में स्थिरता एवं अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता अति महत्वपूर्ण है इन्ही भावो के साथ भारत भारती देश के 26 प्रदेशों में सक्रिय रूप से कार्यरत है।


महाराष्ट्र से आयें राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सतीश मुंडेपी,क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल की उपस्तिथि में अनुज कुमार तायल को अध्यक्ष,अनिल गोयल को उपाध्यक्ष,निधि बहुगुणा को महासचिव,संदीप अग्रवाल को मंत्री,राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष,अनिता सक्सेना को महिला प्रभारी के दायित्व दिए गए।


राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले द्वारा भारत माता,जन्म देने वाली माता,गौ माता,पृथ्वी माता,जीवन दायिनी विभिन्न नदियों स्वरूप माता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान करते हुए सभी से परस्पर सौहार्द के साथ विविधता में एकता सूत्र को साकार करने हेतु कार्य करने की अपेक्षा की।   


******************************

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *