श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भट्टा गांव में होगा आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी/भट्टा गांव –नगर पालिका परिषद मसूरी कि सीमा से लगे ग्रामसभा क्यारकुली भट्टा के भट्टा गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 24 मई से 31 मई तक किया जा रहा है।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक के रूप में आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल होंगे। जो कि प्रवचन समय अपराहन 2:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ रविवार 24 मई को मंगल कलश यात्रा 4:00 बजे सांय से किया जाना हैं और 31 मई को पितृभोज प्रसाद दोपहर 1:30 बजें के साथ श्रीमद्भागवतकथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न होगी।

आशीष रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ग्राम भट्टा द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में पहली बार मदन सिंह,होशियार सिंह,प्रताप सिंह,कुसुम लता,शशि रावत,सुषमा रावत और सुनील रावत के साथ ग्रामवासीयों के सौजन्य से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है।
जिसको लेकर सभी ग्रामवासीयों के साथ क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है और गांव कि महिलाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिये अलग हि उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

