पर्यटन सीजन में सैलानियों से गुलजार हुआ केंम्पटी फॉल

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

केंम्पटी फॉल/टिहरी गढ़वालपर्यटन सीजन के दौरान केंम्पटी फॉल पर्यटकों से गुलजार होता दिख रहा है। जिस कारण केंम्पटी फॉल क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों के चेहरे भी खिले दिखे।

राहुल रावत प्रतिष्ठान संचालक द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष आयीं भीषण प्राकृतिक आपदा से पहले पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा सीजन के दौरान केम्प्टी फॉल में पैर रखने की जगह नहीं मिलती थीं। यहाँ दिल्ली, हरियाणा,चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से हज़ारों पर्यटक रोज पहुंचते थे। परन्तु इस वर्ष चारधाम यात्रा के वाहनों को विकास नगर से भेजनें के कारण पर्यटकों कि संख्या में अभी गिरावट जारी हैं।

इस शनिवार को पर्यटकों कि संख्या में इजाफा देखा गया है और वीकेंड होंने के कारण पर्यटकों ने केंम्पटी फॉल का रुख किया। आशा हैं कि भीषण गर्मी पड़ने के कारण बड़ी संख्या में सैलानीयों के पहाड़ों में आनें कि उम्मीद है। केंम्पटी फाॅल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे पानी के लिये विश्व विख्यात और बेहद लोकप्रिय है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *