मातृ दिवस पर अखिल महिला समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- मातृ दिवस के उपलक्ष में अखिल महिला समिति द्वारा बृहस्पतिवार को सीनियर सिटीजन रूम,लंढौर कैंट,मसूरी में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर स्नेहा एवं सहायिका नर्स कुमारी नरगिस के सहयोग से लगभग 30 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन डी-3 तथा न्यूरो संबंधी दवाइयों के साथ फल एवं डाइट चार्ट वितरित किये गये। डॉक्टर स्नेहा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों एवं उनके बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दि गयी।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा भरोसी रावत,सचिवा गीतू मनचंदा,कोषाध्यक्षा उषा धनाई सहित उषा मेहरा, किरण त्रिपाठी, हरजिंदर बडेरा, रजनी एकांत, रजनी अरोड़ा एवं श्रीमती अनीता सक्सेना उपस्थित रहीं।

अंत में स्टैंडिंग कमेटी सदस्य कमल शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु डॉक्टर एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

