अयोध्या भेजीं राम नाम लिखी 2 करोड़ पुस्तिकाएं
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून के वार्ड नंबर 01 मालसी स्थित ग्राम सिनौला के राणा परिवार द्वारा एक अत्यंत पवित्र एवं प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत राम नाम लिखी 2 करोड़ पुस्तिकाएं आज विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत अयोध्या के लिए प्रेषित की गईं।
इस पुण्य कार्य में ग्राम सिनौला निवासी राणा परिवार के प्रत्येक सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और समर्पण से ओत-प्रोत इस विशेष अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच पुस्तिकाओं की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इस भगीरथ प्रयास के प्रणेता एवं ग्राम सिनौला निवासी रामभक्त भीम सिंह राणा ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी 15 वर्षों की अथक साधना और मेहनत के बाद राम नाम लिखी 11 करोड़ पुस्तिकाएं अयोध्या भेजी गई थीं।
उन्होंने कहा कि यह समस्त कार्य प्रभु श्रीराम की कृपा एवं परिवारजनों तथा ग्रामवासियों के सहयोग से संभव हो पाया है। राणा ने इस पवित्र अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा इस सेवा कार्य को प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में समर्पित करते हुए स्वयं को धन्य बताया।
यह पहल क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरी है।
आज संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नितेंद्र सिंह बोहरा,पंडित पंकज किशोर गौड़,नविन राणा, ऋतू राणा,चुलबुली राणा,नितेश क्षेत्री, सुनाती गौड़,पंखुड़ी,उदित,अनुभव समेत परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

